बारामूला में एलओसी पर पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन, सीमा पार से भारी गोलीबारी

Friday, May 01, 2020 - 09:36 PM (IST)

श्रीनगर: रमजान के मुबारक महीने में भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को उसने सीमा पार से भारी गोलीबारी की जा रही है। बारामूला जिले के हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिक आटोमैटिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। भारतीय सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।


आपको बता दें कि पाकिस्तान वीरवार को पुंछ के मनकोट सेक्टर में गोलीबारी की थी जिसमें एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। इस महीने पाकिस्तान सीमा पार से लगातार गोलीबारी कर रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार सीमा पार से आतंकियों को घुसपैंठ के लिए ही गोलीबारी की जा रही है ताकि आतंकियों को कवर फायर दिया जा सके।
 

Monika Jamwal

Advertising