अखनूर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जवान घायल

Tuesday, Mar 12, 2019 - 03:48 PM (IST)

जम्मू:  अखनूर के खौड़ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुये मंगलवार को भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। 


पाकिस्तान इस महीने लगतार एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने हाल ही में पुंछ और राजोरी में भी एलओसी को निशाना बनाकर फायरिंग की थी।
 

Monika Jamwal

Advertising