नहीं सुधर रहा चालबाज पाकिस्तान, अखनूर सेक्टर में कर रहा है गोलीबारी

Friday, Sep 06, 2019 - 02:51 PM (IST)

 

जम्मू : पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला चुका है। सुबह से पाकिस्तानी सैनिक अखनूर सेक्टर के पलांवाला में सीमा पार से गोलीबारी कर रहे हैं। भारतीय सैनिक भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है। सूचना के अनुसार गोलीबारी सुबह नौ बजे के करीब शुरू हुई थी। सीमा पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जा रही है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला चुका है। उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी कहीं कोई हमदर्द नहीं मिला है जिससे उसका गुस्सा अब सीमाओं पर निकल रहा है।

पुंछ में भी पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में जहां आतंकियों को घुसपैंठ करवाने की कोशिश कर रहा है वहीं वो लोगों को भी डरा रहा है। अखनूर के बटल और पलांवाला में सुबह से जारी फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल है। सेना ने भी रिहायशी इलाकों में अल्र्ट जारी कर दिया है। 
 

Monika Jamwal

Advertising