जम्मू में अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाक का सीजफायर उल्लंघन, बीएसएफ का जवान शहीद

Tuesday, Jan 15, 2019 - 03:09 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सीमाओं को निशाना बनाकर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने  हीरानगर और खोड़ सेक्टर पर अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद  हो गया।  सूत्रों के अनुसार हीरानगर में कुछ देर के लिए पाक सैनिकों ने गोलीबारी की है। शहीद की पहचान असिस्टेंट कमांडेट विनय प्रसाद के तौर पर हुई है। वह अपनी पेट्रोलिंग पार्टी के साथ थे तो दूसरी तरफ से स्नाइपर फायरिंग की गई। प्रसाद को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया था पर उनकी मौत हो गई।

वहीं सुन्दरबनी में भी पाकिस्ता लगातार फायरिंग कर रहा है।  भारतीय जवान भी फायरिंग का मुंहतोड़ जाब दे रहे हैं।गौरतलब है कि नये साल के पहले दिन से ही पाकिस्तान पुंछ में एलओसी को निशाना बना रहा है। वहीं हाल ही में कश्मीर के केरन सेक्टर में भी गोलीबारी की गई।


 

Monika Jamwal

Advertising