क्रास बार्डर फायरिंग के पीड़ितों को दिये मुआवजे की भरपाई करेगा केन्द्र

Monday, Feb 26, 2018 - 05:29 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने क्रास बार्डर फायरिंग पीड़ितों को जो भी मुआवजा दिया है वो सारा पैसा उसे केन्द्र सरकार वापिस करेगी। इस बात का खुलासा पीएमओ मंत्री डा जतिन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि एक निवेदन पर अमल करते हुए केन्द्रिय गह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि गोलीबारी पीड़ितों और उनके नुकसान के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने जो भी खर्च किया है उसे राज्य को वापिस किया जाएगा। कठुआ और सांबा के सीमांत क्षेत्रों का दौरा करने के बाद डा जतिन्द्र सिंह ने केन्द्रिय गृह मंत्रालय के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त सचिव गणेश कुमार से मुलाकात की।


डा जतिन्द्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने निवेदन किया था कि सीमा पर गोलीबारी के पीड़ितों को मुआवजा देने या तो देरी हो या फिर कमी आ रही है। सरकार की इस परेशानी का हल करने के लिए गृह मंत्रालय उसे वो सारे पैसे लौटाने जा रहा है जो उसने अभी तक इस संदर्भ में खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीमांत लोगों की परेशानियों और शिकायतों को दूर करने के लिए काफी गंभीर हैं।
 

Advertising