केन्द्र सरकार नागालैंड को हर संभव सहायता देगी: रिजिजू

Monday, Aug 06, 2018 - 12:11 AM (IST)

दीमापुर: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को नागालैंड सरकार को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार यहां एक टीम भेजेगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रिजिजू लगातार हो रही भारी बारिश से बेहाल नगालैंड की स्थिति का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ रिजिजू बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले लेकिन खराब मौसम के कारण वे वापस दीमापुर लौट आए।     

Pardeep

Advertising