केंद्र सरकार ने विकीपीडिया को दिया निर्देश, जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दुरुस्त करे

Wednesday, Dec 02, 2020 - 11:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कः इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2020 की धारा 69 ए के तहत विकीपीडिया को एक आदेश जारी किया है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों के मुताबिक, “इस आदेश में विकीपीडिया को अपनी वेबसाइट पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गलत नक्शे को दर्शाने वाली लिंक को हटाने को कहा गया है। यह मामला ट्विटर पर एक यूजर ने उजागर किया था। यूजर ने एक ट्वीट करते हुए सरकार से इस पर कार्रवाई करने को कहा था।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने इसका संज्ञान लेते हुए 27 नवंबर को एक आदेश जारी किया था। इसमें विकीपीडिया को निर्देश दिया गया था कि वह गलत नक्शा दर्शाने वाले पेज को हटाए क्योंकि यह भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन है। अगर विकीपीडिया सरकार के इस आदेश का पालन नहीं करती है तो सरकार उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इसमें वेबसाइट पर प्रतिबंध भी शामिल है। अभी तक विकीपीडिया ने नक्शा दुरुस्त नहीं किया है।  
 

Yaspal

Advertising