सट्टेबाजी पर केंद्र सरकार का सख्त एक्शन, एक झटके में 300 वेबसाइट और ऐप्स को किया बैन
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 11:22 AM (IST)
नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार ने देश में चल रही अवैध सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अपनी ताज़ा कार्रवाई में, सरकार ने ऐसी 300 वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है, जो अवैध गतिविधियों में शामिल थीं।
अब तक 8,400 वेबसाइटों और ऐप्स को किया ब्लॉक
सरकार ने अब तक कुल 8,400 वेबसाइटों और ऐप्स को ब्लॉक किया है। 'ऑनलाइन गेमिंग एक्ट' पारित होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि यह एक्ट 22 अगस्त 2025 को पारित हुआ था और 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ। इस कानून के लागू होने के बाद, लगभग 4,900 प्लेटफॉर्म पर शिकंजा और कस दिया गया है। इससे पहले जनवरी में भी 242 वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया था।
किन वेबसाइट पर एक्शन लिया गया?
सरकार ने उन प्लेटफॉर्म को टारगेट किया है जो ये सर्विस दे रहे थे:
1. ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म
2. ऑनलाइन कैसीनो, जो स्लॉट्स, रूलेट और लाइव डीलर टेबल्स की सुविधा देते हैं
3. बेटिंग एक्सचेंज, जो P2P (पीयर-टू-पीयर) बेटिंग मार्केटप्लेस की तरह काम करते हैं
4. सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क
5. असली पैसों वाले कार्ड और कैसीनो गेम ऐप्स
क्यों जरूरी था यह प्रतिबंध?
सरकार के इस सख्त कदम के पीछे मुख्य कारण यह है कि यह गैर-कानूनी प्लेटफॉर्म मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है। वे हेराफेरी के मामलों में शामिल पाए गए हैं) और इनके ज़रिए साइबर क्राइम को भी बढ़ावा मिला है। ਰਿਹਾ ਸੀ। लोगों की सुरक्षा और फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार लगातार इन पर नज़र रख रही है।
