केन्द्र की विदेश नीति हो चुकी है विफल- ज्योतिरादित्य सिंधिया

Monday, Jul 24, 2017 - 12:31 AM (IST)

अशोकनगर : कांग्रेस नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह विदेश नीति और आंतरिक सुरक्षा के मामले में विफल हो चुकी है। सिंधिया ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश नीति और आंतरिक सुरक्षा के मामले एक दूसरे पर नजदीकी के साथ प्रभावी हैं। केंद्र सरकार की विदेश नीति तीन सालों में पूरी तरह से विफल हो चुकी है।

उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना लगाते कहा कि वह पाकिस्तान को सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रही है। चीन का शिकंजा देश पर कसता जा रहा है। वर्तमान में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो चुकी है। सरकार की प्रतिक्रिया विचारधारा से बिल्कुल अलग है। यह इस बात का प्रमाण है कि कहीं न कहीं सरकार विफल हो चुकी है। यह एक ङ्क्षचताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि पहले पड़ोसियों के साथ समन्वय का रिश्ता होता था, लेकिन इसमें अब बदलाव आ चुका है। इसका प्रभाव आंतरिक सुरक्षा पर पड रहा है। इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष के नाते स्पष्ट रूप से रखा है।

उन्होंने किसानों के मुद्दे को राष्ट्रव्यापी मुद्दा बताते हुए कहा कि दो वर्ष पहले सरकार ने किसानों के लिए एक राष्ट्रव्यापी योजना की शुरुआत की। इसे निजी कंपनियों के लिए खोल दिया गया। कंपनियों ने किसानों से प्रीमियम की राशि एकत्र की। लेकिन इस योजना के तहत 30 प्रतिशत दावों में आठ नौ माह निकल जाने के बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आया। 

Advertising