जयललिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे Celebrity

Thursday, Oct 27, 2016 - 07:09 PM (IST)

चेन्नई: दिग्गज फिल्म निर्माता भारतीराजा और गीतकार वैरामुत्तु समेत कई सेलिब्रिटी गुरुवार को अपोलो अस्पाल गए और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि जयललिता इसी अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीराजा ने विश्वास जताया कि लाखों लोगों की प्रार्थनाओं से जयललिता बिल्कुल ठीक होकर लौटेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गीतकार वैरामुत्तु ने कहा कि दवाओं और अपने दृढ़ निश्चय के बल पर मुख्यमंत्री जल्द ही ठीक हो जाएंगी।
 

वयोवृद्ध अभिनेत्री शीला ने कहा कि उनको इस बात का विश्वास है कि जयललिता जल्द ठीक हो जाएंगी क्योंकि वह ‘लौह महिला’ हैं। इसी बीच अन्नाद्रमुक समर्थक अपनी पार्टी महासचिव के जल्द ठीक होने की कामना के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रार्थना कर रहे हैं। बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को जयललिता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertising