कश्मीर में जाकिर मूसा की मौत, जम्मू में जश्र

Friday, May 24, 2019 - 05:01 PM (IST)

जम्मू : आतंकी जाकिर मूसा की मौत के बाद जहां कश्मीर में तनाव का माहौल है वहीं जम्मू में जश्र मनाया गया। 12 लाख के इनामी आतंकी को सुरक्षाबलों द्वारा ढेर किये जाने के बाद शुक्रवार को डोगरा फ्रंट और शिव सेना ने जम्मू में जश्र मनाकर खुशी प्रकट की। फ्रंट ने कहा  कि मोदी को पूरे देश में बहुमत मिला है और मूसा को मारना देश और जम्मू कश्मीर को तोहफा है।

 
   जम्मू में डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने मोदी को फिर जनादेश मिलने की खुशी में नाच गाकर जश्र मनाने के साथ ही जाकिर मूसा के पोस्टर जलाकर अपनी खुशी प्रकट की।  उन्होंने कहा कि  मोदी आया मूसा गया। उन्होंने नारे भी लगाए , मोदी ने जीता हिन्दुस्तान और मूसा गया कब्रिस्तान और अब पाकिस्तान को धुल चटाने की बारी है।  जम्मू कश्मीर के बारे में डोगरा फंरट ने कहा कि जल्द जम्मू कश्मीर से धारा 370 को जल्द खत्म किया जाएगा। 
 

Monika Jamwal

Advertising