इस राज्य में पहली बार बनाए गए ऑर्गेनिक रंग, मुख्यमंत्री की लोगों से अपील- इसी से खेलें होली

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 03:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने सिपाहीजला जिले में विशालगढ़ के लक्ष्मीबिल गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ऑर्गेनिक रंगों के साथ सभी से होली मनाने की अपील है। बिप्लव ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने बगीचे के फूलों, सब्जियों और पत्तियों से कई प्रकार के सौ क्विंटल से अधिक जैविक रंगों को बनाया है। लक्ष्मीबिल गांव के पांच सौ से अधिक परिवार एक दशक से अपनी आजीविका चलाने के लिए फूलों की खेती कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार इस साल होली के लिए प्राकृतिक रंगों बनाए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि इस साल होली मनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए इन प्राकृतिक रंगों को खरीदें, जिससे उनके व्यवसाय को बढ़ावा मिले। देव ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है और महिलाओं के व्यवसाय को बढ़ावा देना है, उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें राशन की दुकानों में अपना सामान बेचने का अवसर प्रदान करना है।

 

उद्यमियों में से एक मिनाती देवनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने निवास पर उत्पाद लॉन्च करने के बाद सभी को हमारे उत्पादों की आपूर्ति की अनुमति दे दी है। अगले चार दिनों में हम सभी होली इन प्राकृतिक रंगों से ही मनाएंगें। देवनाथ ने बताया कि इन रंगों में रसायन का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया गया। इसमें सुंगधित फूल और पत्तियों का इस्तेमाल अच्छी गंध के लिए किया गया है, जो हमारी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News