पाकिस्तान नहीं आ रहा अपनी साजिशों से बाज, पुंछ के बाद अब कठुआ में सीजफायर तोड़ा

Wednesday, Dec 02, 2020 - 02:13 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने करोल कृष्णा, पानसार और गुरनाम सीमा चौकियों पर मंगलवार रात साढ़े नौ बजे से गोलीबारी शुरू की और दोनों तरफ से बुधवार सुबह चार बजे तक गोलीबारी होती रही।

भारत की तरफ किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
 

Monika Jamwal

Advertising