पाकिस्तान ने राजोरी के सुन्दरबनी में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Tuesday, Feb 14, 2017 - 01:18 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए राजोरी के सुन्दरबनी में गोलीबारी की है। गोलीबारी छोटे आटोमेटिक हथियारों के साथ-साथ मोर्टार के साथ की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 6 बजकर 5 मिन्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय चौकी पर गोलीबारी की है। अभी भी रूक-रूक कर गोलीबारी की जा रही है। भारतीय जवान भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

 

Advertising