नापाक पाक ने पुंछ में एलओसी पर शुरू की गोलीबारी, 1 महिला घायल

Saturday, Jun 03, 2017 - 12:44 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान द्वारा पुंछ में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। पाकिस्तानी रेंजर पुंछ के साब्जियां सेक्टर में भारी गोलीबारी कर रहे हैं जिससे इलाके में डर का माहौल व्याप्त है। वहीं पाकिस्तान ने मेंढर के मनकोट और केजी सेक्टर में भी गोलीबारी शुरू कर दी है। गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया है। पाकिस्तानी जवानों द्वारा छोटे और मीडियम हथियारों से फायरिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार साब्जियां में पुलिस पोस्ट को भी निशाना बनाया जा रहा है।

पुंछ में एक महिला घायल हो गई है। घायल की पहचान शहनाज अख्तर के रूप में की गई है। उसे टांग पर शर्रे लगे हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।


शुक्रवार देर रात को भी पाकिस्तान द्वारा शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी की गई थी। इससे पहले वीरवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मनकोट और केजी सेक्टर में गोलीबारी की थी जिसमें एक ग्रिफ मजदूर की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।

 

Advertising