पाकिस्तान ने एलओसी पर की गोलीबारी, भारतीय जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Wednesday, Jun 28, 2017 - 07:06 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी जवानों ने पुंछ में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर रहा है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान ने भिम्बर गली सेक्टर और बालाकोट में शाम से जमकर गोलीबारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर को करीब पौने तीन बजे पाकिस्तान ने बालाकोट सेक्टर को निशाना बनाया और उसके बाद भिम्बर गली में गोलबारी शुरू कर दी।


इससे पहले भी इस सप्ताह पाकिस्तान ने भिम्बर गली में छोटे और आटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी रेंजर बिना उकसावे के भारतीय सीमाओं को निशाना बना रहे हैं। 5 जून को डीजीएमओ ले. जनरल ए के भट्ट ने उनके पाकिस्तानी समकक्ष को सीजफायर उल्लंघन को लेकर चेतावनी भी दी थी। पिछले कुछ महीनों से भारत लगातार सीजफायर उल्लंघन का सामना कर रहा है। पाकिस्तान आए दिन एलओसी और आईबी को निशाना बना रहा है। वहीं इस महीने पाकिस्तानी बैट टीम के हमले में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।

 

Advertising