कश्मीर पर सीडीएस बिपिन रावत के इस बयान से मच गया था तहलका,  लगा था भड़काने का आरोप

Wednesday, Dec 08, 2021 - 07:26 PM (IST)

जम्मू: सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनके साथ सेना के 12 अधिकारियों की मौत पर पूरा देश सन्न है। जनरल रावत अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानते जाते रहे हैं। कश्मीर और आतंकवाद पर उनके कड़े रूख से हर कोई वाकिफ है। रावत ने नवंबर 2021 में आतंकवादियों की लिचिंग चाले बयान को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।


उन्होंने टाम्स नाउ के एक सम्मेलन में कहा था कि कश्मीर के लोग कह रहे हैं  िक वे खुद आतंकवादियों की लिचिंग करेंगे और यह एक सकारात्मक इशारा है। हांलाकि जनरल रावत को उनके इस बयान पर काफी विवाद का सामना करना पड़ा था। उन पर आरोप लगा था  िक वे लोगों को भड़का रहे हैं।

12 नवंबर 2021 को दिये इस बयान पर उन्होंने कहा था कि जो भी आतंकी हमला करेगा उसे 48 घंटों के भीतर ही खत्म कर दिया जाएगा।

 


देेश के पहले सीडीएस की मौत पर पूरा देश दुख और शोक में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलिदेने की जैसे बाढ़ सी आ गई है। रावत और उनकी पत्नी सहित कुल 13 लोग आज हैलीकाप्टर क्रैश में शहीद हो गये।
 

Monika Jamwal

Advertising