माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर: अब ऐसे होंगी ट्रैक पर परेशानियां हल

Wednesday, Sep 27, 2017 - 07:12 PM (IST)

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अब भवन ट्रैक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। ऐसा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। भवन मार्ग पर अक्सर श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का आरोप रहता है कि उन्हें सुविधाएं नहीं मिलती हैं और उन्हें समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार अक्तबूर से इस काम को शुरू कर दिया जाएगा। यह काम जनवरी 2018 तक पूरा किया जाएगा। बोर्ड ने यह अहम फैसला यात्रियों की शिकायतों को सुनने के बाद लिया है। शरारती तत्व यात्रियों को ट्रैक पर बोर्ड के नाम से ठगते भी हैं पर जब सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे तो इस पर विराम लग जाएगा।बाण गंगा से लेकर भवन तक करीब 450 सीसीटीवी कैमरे हर वक्त श्रद्धालुओं की सेवा में रहेंगे।


करोड़ों का खर्च
इस काम के लिए बोर्ड ने निजी कपंनियों से टेंडर मांगे हैं। इन कैमरों में एचडी कैमरों के साथ-साथ नाइट विजन भी होगा। बोर्ड द्वारा इन कैमरों पर करीब दस करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन कैमरों का कंट्रोल रूम यात्रा ट्रैक पर भी होगा।

 

Advertising