CBSE के 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ा

Saturday, Jun 03, 2017 - 07:36 PM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। इसमें उत्तीर्ण होने के प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी से अधिक की आश्चर्यजनक रूप से गिरावट देखी गई। इस बार लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

सीबीएसई द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार इस साल 90.95 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की जबकि पिछले साल 96.21 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। छात्रों के सफल होने के प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है और यह पिछले साल के 78 प्रतिशत से बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गया। वहीं लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.6 से बढ़कर 2.5 प्रतिशत हो गया।

नतीजों के अनुसार 1,05,188 लड़कों ने सीजीपीए हासिल किया वहीं 1,00,950 छात्राओं ने सीजीपीए हासिल किया।  उत्तीर्ण होने का प्रतिशत सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम क्षेत्र में रहा जहां 9.85 प्रतिशत बच्चों ने कामयाबी हासिल की। इसके बाद मद्रास :99.62 प्रतिशत (इलाहाबाद :98.23 प्रतिशत) का स्थान रहा। दिल्ली क्षेत्र के नतीजे इस बार गिरकर 78.0 फीसदी रह गए जो पिछले साल के 91.06 फीसदी के मुकाबले से करीब 13 फीसदी कम है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुबह पांच क्षेत्रों - दिल्ली, चेन्नई, इलाहाबाद, देहरादून और त्रिवेंद्रम-के नतीजे घोषित किए। बाकी पांच क्षेत्रों के नतीजे दोपहर बाद घोषित किये गए। नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों में इस कदर होड़ थी कि नतीजे घोषित करने के लिए तय समय से आधा घंटे पहले ही बोर्ड की वेबसाइट क्रैस कर गई। इस बार 10वीं की परीक्षा में16,67,573 छात्र विद्यार्थी शामिल हुए थे। 

Advertising