CBSE 10th Results: पासिंग पर्सेंटेज हुई कम, परफेक्ट सिर्फ 10

Sunday, May 29, 2016 - 12:48 PM (IST)

नई दिल्लीः शनिवार को घोषित किए हुए सी.बी.एस.ई.  दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणामों में करीब डेढ़ लाख से अधिक छात्रों ने 10 सी.जी.पी.ए. अंक हासिल किए हैं। पिछले साल 94,474 हजार बच्चों ने ही 10 सीजीपीए अंक हासिल किए थे। इस बार 1,68,541 बच्चों ने 10 सीजीपीए लिए हैं जोकि पिछली बार की तुलना में 74,067 हजार अधिक हैं।

लड़के इस बार भी लड़कियों से आगे

सी.बी.एस.ई. दसवी बोर्ड की परिक्षा में लड़के 10 सीजीपीए अंक हासिल करने में लड़कियों से आगे रहे हैं। इस बार  85316 हजार लड़कों और  83225 हजार  लड़कियों ने 10 सीपीजीए पाए हैं।

पास प्रतिशत में गिरावट

पिछले साल  की तुलना में इस साल स्टूडेंटस के पास प्रतिशत में गिरावट आई है।  पिछले  साल स्टूडेंटस का पास प्रतिशत  97.32 था, लेकिन इस बार 96.21 स्टूडेंटस ही पास हुए है। पिछले साल 1.55% की गिरावट थी, इस बार 1.11% की गिरावट हुई है।

पास प्रतिशत में लड़कियां आगे, लड़कों ने भी सुधारा रिजल्ट
इस बार लड़कियों और लड़कों के पास पर्सेंटेज में अंतर कम हुआ है। हालांकि हर बार की तरह लड़कियों आगे रही हैं, मगर दोनों के रिजल्ट में सिर्फ .25% अंतर है। पिछले साल यह अंतर .84% था।  इस बार लड़कियों का रिजल्ट 96.36% फीसदी रहा और  लड़कों का 96.11% फीसदी।

4.5% ज्यादा स्टूडेंट्स को मिला 10 सीजीपीए
सी.बी.एस.ई. 10वीं के स्टूडेंट्स को ग्रेड देती है। इस बार परफेक्ट 10 वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है। पिछले साल 13,73,853 स्टूडेंट्स में से 94,474 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किए थे यानी 6.87% स्टूडेंट्स। इस बार 14,91,293 स्टूडेंट्स में से 1,68,541 ने 10 सीजीपीए पाया है, जो कि 11.30% है। कुल मिलाकर 4.5% ज्यादा स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 10 स्कोर किया है।

Advertising