दिल्ली पुलिस के अडिशनल डीसीपी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मामला, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप

Wednesday, Sep 09, 2020 - 06:27 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के अडिशनल डीसीपी संजय कुमार के खिलाफ सीबीआई ने बुधवार को मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने एक शिकायत पर यह मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि संजय कुमार ने दिल्ली-अंडमान और निकोबार सिविल सेवा (DAMINC) में चयनित होने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय कुमार ने दानिक्स में चयनित होने के लिए इसी तरह के नाम के एक अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। मामले की जांच चल रही है। इतना ही नहीं, संजय ने अपने नाम के ही एक अन्य व्यक्ति के साइन तक फर्जी किए थे। सीबीआई ने इस मामले में संजय के घर पर भी छापा मारा।

 

Yaspal

Advertising