सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के आवास पर मारा छापा

Tuesday, Oct 12, 2021 - 02:05 PM (IST)

श्रीनगर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शस्त्र लाइसेंस मामले में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पूर्व सलाहकार बशीर खान के आवास पर मंगलवार को छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

जांच एजेंसी ने नयी दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों में 40 जगहों पर छापेमारी की। पदोन्नत आईएएस अधिकारी खान को इस महीने की शुरुआत में सलाहकार के पद से मुक्त कर दिया गया था। उन्हें पिछले साल मार्च में सलाहकार बनाया गया था, उस वक्त जी सी मुर्मू जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल थे। मुर्मू के बाद सिन्हा उप राज्यपाल बने और खान उनके सलाहकार के पद पर कार्यरत रहे।


 

Monika Jamwal

Advertising