पूर्व मंत्री लाल सिंह के घर पर सीबीआई की छापेमारी

Tuesday, Sep 15, 2020 - 12:36 PM (IST)

जम्मू: सीबीआई ने भाजपा के पूर्व नेता और मंत्री लाल सिंह के आवास सहित नौ जगहों पर रेड मारी। चैधरी लाल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने वन विभाग का मंत्री रहते हुये पद का दुरूपयोग किया और निजी लाभ हेतु जमीनआवंटित की। वहीं उनके परिवार और अन्य रिश्तेदारों चलाए जा रहे शिक्षा न्यास पर भी छापेमारी की।


आपको बता दें कि लाल सिंह ने कठुआ के रसाना बलातकार मामले को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किए थे। उन्होंने उसी दौरान अपना पद और भाजपा छोड़ दी थी और नई पार्टी जम्मू स्भाविमान का गठन किया था।
 

Monika Jamwal

Advertising