चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला: CBI ने 1 वट्सऐप ग्रुप एडमिन को किया अरेस्ट

Thursday, Feb 22, 2018 - 06:33 PM (IST)

 नई दिल्ली; सीबीआई ने कथित रूप से बाल पोर्नोग्राफी ग्रुप का भंडाफोड़ करते हुए ग्रुप के मुखिया निखिल वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इस ग्रुप के सदस्यों के संबंध में जानकारी के लिए यूएस, पाकिस्तान, ब्राज़ील, अफगानिस्तान, श्रीलंका, केन्या, नाइजीरिया, मेक्सिको और न्यूजीलैंड को सीबीआई पत्र लिखेगी।

 इस ग्रुप के पांच एडमिन निखिल वर्मा, सत्येंद्र चौहान, नफीस राजा, ज़ाहिद और आदर्श भारतीय हैं. सीबीआई ने दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र स्थित इनके ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की और कम्प्यूटर, हार्ड डिस्क, फोन और शारीरिक शोषण के शिकार बच्चों के वीडियो/फोटो अपने कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई अब निखिल वर्मा से पूछताश करने में जुटी हुई है। 

Advertising