ओडिशा: 50 हजार की घूस लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार, CBI ने बालासोर में जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 09:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के बालासोर जिले में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के एक अधीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

शीर्ष जांच एजेंसी ने आठ मई को इस आरोप के बाद मामला दर्ज किया कि आरोपी अधीक्षक ओम प्रकाश नायक ने बालासोर के सीजीएसटी के एक सहायक आयुक्त के साथ मिलीभगत करके शिकायतकर्ता की कंपनी को लगभग 16 लाख रुपये के जीएसटी रिफंड को जारी करने में सुविधा प्रदान करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। 

अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News