चरस-गांजे के साथ पकड़े युवक को भेजा जेल

Sunday, Nov 06, 2016 - 10:06 AM (IST)

चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): चंडीगढ़ पुलिस ने नाका लगा एन.डी.पी.एस. के दो अलग-अलग मामलों में गांजा व चरस समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने डड्डूमाजरा कालोनी के संवारिया को 510 ग्राम गांजे के साथ दबोचा गया है। उसकी गिरफ्तारी डड्डूमाजरा के तिकोना पार्क के पास से की गई। मलोया थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में जुझार नगर, मोहाली के बलकार राम को 148 ग्राम चरस सहित दबोचा है। उसे मलोया के स्कूल के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों अपराधियों को बुड़ैल जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertising