शत्रुघ्न सिन्हा बोले, राजनीति और बॉलीवुड दोनों में होती है कास्टिंग काऊच

Friday, Apr 27, 2018 - 08:23 AM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी के बाद अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। भाजपा सांसद सिन्हा ने एंटरटेनमैंट जगत और राजनीति दोनों में कास्टिंग काऊच होने की बात कही है। सिन्हा ने कहा कि न तो सरोज खान गलत हैं और न ही रेणुका चौधरी।

फिल्म इंडस्ट्री हो या राजनीति, दोनों ही जगह सैक्सुअल फेवर मांगे जाते हैं  और कुछ लोग इसे गलत भी नहीं समझते। यह तरक्की की सीढ़ियां चढऩे के लिए पुराना और जांचा-परखा नुस्खा है। यह ‘आप मेरा ध्यान रखिए, मैं आपका ध्यान रखूंगा’ की नीति है। इसमें परेशान होने जैसा  कुछ नहीं है।

Seema Sharma

Advertising