जम्मू कश्मीर के राजौरी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर मामला दर्ज

Thursday, Apr 28, 2022 - 12:26 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में बुधवार को एक अस्पताल पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के सिलसिले में कुछ 'अज्ञात शरारती तत्वों' के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा दो के तहत नौशेरा थाने में मामला दर्ज किया गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवााई के लिए जांच शुरू कर दी गई।

 

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को नौशेरा के उप जिला अस्पताल की इमारत पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का कुछ शरारती तत्वों द्वारा अपमान किये जाने की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया।


 

Monika Jamwal

Advertising