प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को ''पैरों से रौंदां'', MSF और SFI के छात्रों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 10:12 AM (IST)

पलक्कड (केरल) : केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर फाड़ने और उसे पैरों से रौंदने के मामले में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (MSF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के करीब 15 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे MES कल्लाडी कॉलेज के सामने हुई। वहां कॉलेज छात्र संघ चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम कार्यक्रम (कोट्टिक्कलासम) के लिए MSF और SFI के कार्यकर्ता जुटे थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी, उसे जमीन पर फेंका और पैरों से रौंद दिया। आरोप है कि ऐसा सार्वजनिक दंगा भड़काने के इरादे से किया गया। 

पुलिस ने बताया कि मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा इस आशय या जानकारी के साथ जानबूझकर गैरकानूनी कृत्य करने से संबंधित है कि उससे दंगा भड़कने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मामला मन्नारक्कड़ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीजू की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News