सीमा विवाद के बाद  मिजोरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR की दर्ज

Saturday, Jul 31, 2021 - 09:26 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु, मारे गए दो आतंकी
 

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने बताया कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किये गए हैं।

भारत-US केे बीच रिश्ते होंगे और मजबूत,  पांच साल के लिए बढ़ाया वैश्विक विकास समझौता

वहीं इससे पहले असम पुलिस ने कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त समेत मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में  पेश होने के लिए समन किया है। असम पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि सभी अधिकारियों को जारी अलग-अलग समन में कहा गया कि एक उचित और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने कथित संज्ञेय अपराध किया है। इस बारे में संपर्क करने पर कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने समन के बारे में पुष्टि की लेकिन अधिक विवरण देने से इंकार कर दिया।

vasudha

Advertising