लेह पत्रकार रिश्वत मामले में भाजपा प्रधान रविन्द्र रैना के खिलाफ मामला दर्ज

Thursday, May 09, 2019 - 11:53 AM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान रविन्द्र रैना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ लेह में पत्रकारों को कथित तौर पर रिश्वत देने का आरोप है। शिकायत दर्ज होने के बाद लोकल कोर्ट ने पुलिस को रैना और विक्रम रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा। चुनावों के दौरान ऐसा करने और रिश्वत देने का आरोप संघीन है और अगर ऐसा पाया जाता है तो इसमें एक वर्ष की सजा हो सकती है।


शुरूआती जांच में आरोप सही पाये गये हैं। इस बात की शिकायत कुछ पत्रकारों ने की थी कि भाजपा नेताओं ने 2 मई को एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्हें रिश्वत देने का प्रयास किया। इसका एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो चुका है जिसमें नेता पत्रकारों को लिफाफे दे रहे हैं। वीडियो में रविन्द्र रैना भी दिख रहे हैं। हांलाकि पार्टी इस बात से इन्कार कर रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising