केरल के कॉलेज में फहराया पाकिस्तानी झंडा, 30 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

Saturday, Aug 31, 2019 - 01:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आर्टिकल 370 के हटने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है। जिसके बाद से ही पूरे देश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में केरल में कॉलेज के 30 से ज्यादा छात्रों पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का केस दर्ज किया गया है। 

 

दरअसल कोझिकोड जिले के पेराम्बरा सिल्वर कॉलेज में कुछ छात्रों ने माहौल को खराब करते हुए वीरवार को पाकिस्तानी झंडा फहराया था। जिसके बाद केरल पुलिस ने सख्त कदम उठाते  30 से अधिक छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कॉलेज में इन दिनों छात्र संघ के चुनाव का शोर गूंज रहा है। चुनाव के प्रचार के दौरान कुछ छात्रों ने पाकिस्तानी झंडे फहराए।

 

कॉलेज में हुई इस तरह की हरकत के बाद 30 से ज्यादा छात्रों पर धारा 143, 147, 153 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं छात्रों का दावा किया है कि यह MSF का झंडा है जो पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तरह दिखता है। 

vasudha

Advertising