एयर इंडिया के प्लेन से टकराया मालवाहक ट्रक

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्ली: शंघाई जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन से आज यहां हवाई अड्डे पर बैगेज ले जाने वाला ट्रक टकरा गया। जिसके बाद उस विमान की उड़ान रद्द की है। फिलहालएयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से शंघाई के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त विमान की जाँच की जा रही है। साथ ही बैगेज लेकर जाने वाले वाहन को हैंडल कर रहे कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उड़ान नंबर AI-348 को 11 बजकर 40 मिनट पर शंघाई के लिए रवाना होना था। प्रवक्ता ने बताया कि विमान उस समय बे में खड़ा था और उसमें बैगेज रखे जाने थे। लेकिन, दुर्घटना की वजह से उड़ान करीब 50 मिनट की देरी से रवाना हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News