जम्मू नगर निगम की बेपरवाही, श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना होने के बाद शुरू की साज सज्जा

Monday, Jul 01, 2019 - 04:10 PM (IST)

जम्मू (रोशनी कौशल): जम्मू नगर निगम द्वारा शहरवासियों को सुविधाएं देने, पार्षदों को उनके अधिकार व फंड देने व विशेषकर श्री अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से काफी दावे किए जा रहे हैं। निगम द्वारा आए दिन श्री अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के जायजे लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यात्रा की सभी तैयारियों अंतिम रूप दिया जा चुका है, लेकिन जानकारी के लिए आपको बतां दे कि निगम द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर की जाने वाली तैयारियां अभी भी बाकी हैं।  निगम के कर्मचारियों को तवी के चौथे पुल पर श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए फूलों के गमले लगाते हुए देखा गया है जबकि सच यह है कि श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जथा रवाना हो चुका है।
 शहरवासी निगम के सुस्त व लापरवाह रवैय को जानते हैं अब ऐसे में निगम लोगों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास तो करता है पर क्या करे निगम देर करता नहीं है, बस उससे देर हो जाती है।   


 लंबे समय से चल रही हैं श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां
हर वर्ष होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों कई महीनों पहले ही सरकार, प्रशासन व जम्मू नगर निगम द्वारा शुरू कर दी जाती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ, निगम मेयर, डिप्टी मेयर व संबंधित पार्षद व निगम के संबंधित अधिकारी यात्रा की तैयारियों को लेकर काफी समय से विभिन्न कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा यात्री निवास के जायजे भी लिए गए व कार्यों का निरीक्षण करते हुए यह तक कहा गया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। निगम तो लंबे समय से यात्रा की तैयारियों मे  जुटा हुआ था, फिर पता नहीं क्यों यात्रा शुरू होने के बाद भी निगम की तैयारियां खत्म नहीं हुई। 
 
कम से कम 2 दिन पहले लगने चाहिए थे गमले : कपाही
स्थानीय व वार्ड नंबर 14 के पाषर्द प्रमोद कपाही ने बताया कि जम्मू नगर निगम द्वारा तवी के चौथे पूल पर यह फूलों के गमलें श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 3-4 दिन पहले पुल पर गमले लगाने को लेकर निगम के साथ बैठक हुई थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो गई। उन्होंने कहा कि गमले कम से कम 2 दिन पहले लगने चाहिए थे। 
उन्होंने कहा कि वार्ड के इलाके के नाले के निर्माण कार्य व तारकोल आदि के कार्य का बोझ रहा, जिसके चलते कुछ कार्य रहे गए। उन्होंने कहा कि वार्ड से रेहडिय़ों हटाई गई हैं, ताकि यात्रियों व आम जनता को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वे 75 वार्डों में से सबसे अच्छा करना चाहते हैं और अच्छा करके दिखाएगें। 


 
क्या कहती है डिप्टी मेयर 
 इसी सिलसिले में निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि तवी के चौथे पुल पर निगम द्वारा जो गमले लगाए जा रहे हैं वो श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गमले लगाने में थोड़ी देरी हो गई। उन्होंने बताया कि गमलों के लिए 2 महीनें पहले कहा गया था, लेकिन डिलिवरी थोड़ी देरी से हुई। बीच में बैक टू बिलेज का कार्यक्रम भी हो गया। अप्रूबल के कारण पेमेंट थोड़ी देर से हुई, जिसके कारण इसमें भी देरी हो गई। 
  
 


क्या कहते हैं निगम आयुक्त 
 इसी सिलसिले में निगम आयुक्त पंकज मगोत्रा का कहना है कि तवी के चौथे पुल पर गमले श्री अमननाथ यात्रियों के स्वागत के लिए लगाए जा रहे हैं। अभी समय है। अभी तो यात्रा शुरू हुई है और एक-दो दिन में यह पूरी तरह से लग जाएगें। उन्होंने कहा कि जम्मू को स्मार्ट बनाने का व यात्रियों का स्वागत करने का निगम का एक प्रयास है जो निगम आगे भी करता रहेगा।
 

Monika Jamwal

Advertising