ओवरटेक करते समय पलटी कार और ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ/त, 5 घायल
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 11:08 AM (IST)
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवेः मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक परिवार झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने लगा, जिसके बाद कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 घायलों जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे जांच कर रही है। जिसके बाद ही घटना की वजह का पता चल पाएगा।
