दिल्लीः फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोग बुरी तरह से घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 11:54 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक कार के फ्लाईओवर से गिरने पर उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि घायलों में से एक को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को निजी अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस ने कहा कि विकासपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News