दिल्ली: सड़क पर हुई बहस का गुस्सा निकालने के लिए कार वाले ने लोगों को कुचल डाला, देखें वीडियो

Friday, Oct 28, 2022 - 04:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे ने राह चलते लोगों पर कार चढ़ा दी। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, दिल्ली के अलीपुर इलाके में 26 अक्टूबर को एक कार सवार और बाइक सवार युवकों में  किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद गुस्साए कार वाले ने बाइक सवार युवकों को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।  जिसमें देखा जा सकता है कि बहस के कुछ ही देर बाद कार सवार युवक ने कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी।  
  

आरोपी कार चालक का नाम नितिन मान है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
 

 

Anu Malhotra

Advertising