बसहोली में सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

Thursday, Oct 14, 2021 - 04:34 PM (IST)

जम्मू: कठुआ के बनी बसहोली क्षेत्र में वीरवार को एक दर्दनक सड़क हादसे मेंदो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार कनी से बिलावर जा रही कार जेके08के 3501 जब शीतल नगर देव मोड़ पर पहुंची तो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गढ्ढे में जाकर गिरी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य चलाया।


पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकट के अस्पताल मेंभर्ती करवाया पर उनमें से दो की मौत हो चुकी थी। कार में कुल छह लोग सवार थे।

Monika Jamwal

Advertising