लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर कैप्टन वरूण सिह, स्थिति ''नाजुक लेकिन स्थिर''

Tuesday, Dec 14, 2021 - 10:23 PM (IST)

नई दिल्लीः तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की हालत ‘नाजुक लेकिन स्थिर' बनी हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी।

वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले बृहस्पतिवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद ग्रुप कैप्टन को गंभीर रूप से झुलस जाने की वजह से वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

 

Yaspal

Advertising