राष्ट्रीय राजधानी में लोग गर्मी से बेहाल

Tuesday, May 29, 2018 - 11:59 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आसमान में धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम के दौरान आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के मुताबिक , सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया। 

विभाग के एक अधिकारी ने बताया , आज दोपहर या रात तक आंधी आने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। कल अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

Anil dev

Advertising