सिंचाई विभाग की लापरवाही बनी कठुआवासियों की परेशानी, सडक़ पर बह रहा है नहर का पानी

Tuesday, Jun 18, 2019 - 03:19 PM (IST)

कठुआ : इरीगेशन विभाग की लापरवाही के कारण सडक़ों पर बहने वाली पानी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर नाग नगर मोहल्ले के लोगों नेइ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई स्थानीय पार्षद भूपेंद्र राज ने की। लोगों ने कहा कि यहां नाले से पानी सडक़ों पर बह रहा है। पुराने नाले को कुछ लोगों द्वारा एक  तरह से अपने कब्जे में किया गया है जिससे परेशानियां बढ़ रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बरसात का मौसम है और पानी लोगों के घरों में आएगा। उन्होंने कहा कि विभाग समस्या के समाधान को कदम उठाए। यहां नाले को सही ढंग से बनाया जाए और पानी निकासी के उचित प्रबंध हो नहीं तो लोग आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising