फिर भारतीय रंग में नजर आए कनाडाई PM , मनाई दीवाली

Wednesday, Oct 18, 2017 - 11:35 AM (IST)

ओटावाः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इस बार भी दीवाली पर भारतीय रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने इंडियन कम्युनिटी के साथ यहा दीवाली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने शेरवानी पहनी हुई थी। ट्रूडो ने यहां रहने वाले सभी भारतीयों को इस  दीवाली की शुभकानाएं दीं। इस मौके पर इंडियन हाई कमिश्नर विकास स्वरूप भी मौजूद थे। बता दें कि ट्रूडो हर साल दीवाली का जश्न मनाते हैं।

ट्रूडो ने इस प्रोग्राम में दीया जलाते हुए का अपना एक फोटो भी पोस्ट किया। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा। दीवाली मुबारक! हम आज ओटावा में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि कनाडा की पॉपुलेशन 3 करोड़ 66 लाख है। यहां 10 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं जिनमें 5 लाख से ज्यादा हिंदू हैं।  जुलाई में ट्रूडो टोरंटो के बैप्स मंदिर के 10वें स्थापना समारोह में पहुंचे थे। तब उन्होंने भारतीय पोशाक कुर्ता-पायजामा पहना था। मंदिन में उन्होंने भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति पर जल भी चढ़ाया था। 

Advertising