दुल्हन के सामने दूल्हे को आया पसीना, फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि...

Sunday, May 22, 2016 - 06:12 PM (IST)

अजमेर: पूरे भारत में गर्मी का कहर जारी है। इतनी गर्मी में शादी हो तो दूल्हा-दुल्हन के साथ बाराती भी परेशान होते हैं। यहां सामूहिक शादी समारोह में तो दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे का पसीना पोंछते देखे गए जबकि कई तो पंखे के आगे आंखें बंद करके सो ही गए। जब सामूहिक शादी समारोह चल रहा था तब यहां का तापमान 43 डिग्री के पार था। इतनी गर्मी में शादी के लिए सजे दूल्हा-दुल्हन का बुरा हाल हो चुका था।


आयोजन स्थल तक कई नवविवाहित जोड़े ट्रैक्टरों में बैठकर पहुंचे। शादी में जब दुल्हन दूल्हे का पसीना पोंछ रही थी तो कई लोगों ने इस सीन को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सम्मेलन में चीफ गेस्ट थे कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यों को भी पूरा नहीं करवा पाई है। 
Advertising