प्रदूषण रहित दीपावली का पर्व मनाने का आह्वान

Monday, Nov 05, 2018 - 06:05 PM (IST)

कठुआ : सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रधान डी.एस. भड़वाल ने लोगों से दीपावली का पर्व भी प्रदूषण रहित मनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार  भारत में वायु प्रदूषण से लाखों लोगों की मौत हर वर्ष होती है। जोकि एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें सबको इसे रोकने के लिए प्रयास करने होंगे। वहीं, अन्य सदस्यों ने आगामी पंचायती चुनावों में लोगों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर  अलवचारा सिंह, करण सिंह आदि ने भी संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 
 

Monika Jamwal

Advertising