मरने के बाद 4 मरीजों को जिंदगी दे गया कॉल सैंटर का कर्मचारी

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2016 - 10:57 AM (IST)

इंदौर: सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद यहां दिमागी रूप से मृत घोषित 34 वर्षीय कॉल सैंटर कर्मचारी 4 मरीजों को आज नई जिंदगी दे गया। युवक की मृत्यु उपरांत अंगदान से मिले महत्वपूर्ण अंगों का गंभीर रूप से बीमार 4 मरीजों के शरीर में सफल प्रत्यारोपण किया गया। 
 
गौरव जैन 6 मार्च को सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था। डाक्टरों ने उसे दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया। उसके बाद युवक के परिजनों ने उसका दिल, लिवर, दोनों किडनियां, दोनों आंखें और त्वचा दान दे दी जिससे 4 मरीजों की जान बच गई।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News