राजस्थान में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, सीएम गहलोत ने दिए संकेत

Tuesday, Nov 16, 2021 - 07:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का स्पष्ट संकेत देते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा। सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, “मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होगा।”

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं और गहलोत ने इस पर चर्चा के लिए पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। इस समय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उस हिसाब से मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकती है।

Yaspal

Advertising