मंत्रिमंडल का विस्तार, विभागों का बंटवारा अगले हफ्ते तक: प्रमोद सावंत

Sunday, Apr 03, 2022 - 11:08 PM (IST)

पणजीः गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल के शेष विभागों का बंटवारा और विस्तार अगले सप्ताह के अंत तक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अनुभवी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है और आशा है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘भारत सरकार की कई योजनाएं हैं, उन्हें क्रियान्वित किया जाएगा। शून्य भ्रष्टाचार के साथ अधिकतम शासन होगा। परियोजनाओं को यथासंभव तेजी से पूरा किया जाएगा। सभी विभागों में सुधार किए जाएंगे और कारोबार सुगमता को प्राथमिकता दी जाएगी।‘' उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह के अंत तक कैबिनेट विस्तार और तीन मंत्रियों को शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।        

Pardeep

Advertising