CAA Protests: बुलंदशहर में मुस्लिम समाज ने की नुकसान की भरपाई, DM को सौंपा 6.27 लाख का ड्राफ्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 06:27 AM (IST)

बुलंदशहर: बुलंदशहर में मुस्लिम समाज के एक वर्ग ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए जिलाधिकारी को 6.27 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। उन्होंने अधिकारियों को शुक्रवार को डीडी सौंपते हुए पुलिस और प्रशासन से अनुरोध किया कि वे 20 दिसंबर को विरोध प्रदर्शनों के बाद समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लें। इसी दिन सीएए के विरोध को लेकर प्रदर्शनों में राज्य के कई अन्य हिस्सों में हिंसा हुई थी। 

PunjabKesari
बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा,‘यह यहां के लोगों का स्वागतयोग्य कदम है, जिन्होंने इस बात को महसूस किया कि हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सम्पति उन्हीं की है और इसमें उनके द्वारा दिए गए कर का धन शामिल है। सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान का मतलब नागरिकों की सम्पत्ति का नुकसान होता है।' एक स्थानीय पार्षद हाजी अकरम ने बताया कि समुदाय के लोगों ने चंदा एकत्र करके 6,27,507 रुपए एकत्र किए। प्रशासन ने इतनी ही राशि के मूल्य की सम्पत्ति नष्ट होने का आकलन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Related News