उपचुनावः बालीगंज से बाबुल सुप्रियो के सामने होंगी केया घोष, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

Friday, Mar 18, 2022 - 08:19 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा और पश्चिम बंगाल , महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक सीट में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में अग्निमित्रा पॉल को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं पश्चिम बंगाल के बालीगंज से केया घोष पार्टी की प्रत्याशी होंगी। बिहार की बोचाहां विधानसभा सीट से बेबी कुमारी जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर से सत्यजीत शिवाजीराव कदम भाजपा के उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के ही एक और पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को बालीगंज से प्रत्याशी बनाया है।

Yaspal

Advertising