''वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं'', प्रेमानंद जी महाराज पर टिप्पणी करके बुरा फसा ये फेमस एक्टर, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 05:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। खेसारी ने हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो अपनी छवि सुधारने के लिए महाराज से मिलने जाते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह तंज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर था। लेकिन, कुछ लोग खेसारी पर उल्टा ही बरस पड़े और उन्हें बुरा सुनाने लग गए।

PunjabKesari

खेसारी का पोस्ट क्या था?

खेसारी लाल यादव ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा – 'एक अपील- प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहां  जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं।'

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

खेसारी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन किया, लेकिन कई लोगों ने उन पर ही सवाल उठा दिए। एक यूजर ने लिखा - 'जिंदगी भर अश्लील गाने गाकर समाज को बदनाम किया और अब ज्ञान दे रहे हो। अगर सुधारना है तो खुद महाराज के चरणों में जाइए।' दूसरे ने लिखा - 'बयान अच्छा है लेकिन आपकी छवि के कारण यह विरोधाभासी लगता है। जिस कलाकार पर अश्लीलता के आरोप हों, उसके लिए धर्म और नैतिकता की बातें करना अजीब है।'

क्यों जुड़ा राज कुंद्रा का नाम?

दरअसल, हाल ही में राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी वृंदावन के केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। राज कुंद्रा पिछले कई सालों से लगातार विवादों और कानूनी मामलों में फंसे रहे हैं।

  • उन पर पोर्नोग्राफी केस, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरंसी से जुड़े आरोप लग चुके हैं।
  • हाल ही में एक बिजनेसमैन ने उन पर 60 करोड़ की ठगी का केस भी दर्ज कराया है।
  • इसी विवाद के अगले दिन राज कुंद्रा महाराज से मिलने पहुंचे और यहां तक कहा कि वह महाराज को अपनी किडनी दान करेंगे। कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

खेसारी और महाराज जी का नाता

खेसारी लाल यादव खुद भी प्रेमानंद जी महाराज के भक्त हैं। उन्होंने कुछ समय पहले महाराज पर एक भक्ति गीत 'तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर अब तक 5.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News